Headlines

भड़काऊ बयानबाजी पड़ी महंगी, बहराइच पुलिस ने मौलाना अब्दुल्ला को सिखाया सबक, जुर्म किया कबूल

 बहराइच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी की अकड़ अब काफूर हो चुकी है. यूपीएसटीएफ की टीम मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर बहराइच ले गई थी.  इस दौरान पूछताछ में मौलाना अब्दुल सलीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही उसने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता और लंगड़ाता हुआ नजर आ रहा है.

कौन है मौलान अब्दुल सलीम
मूल रूप से बिहार के अररिया के रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक धार्मिक सभा में गौकशी और सीएम योगी की मां को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.वीडियो वायरल होने के बाद मौलाना के खिलाफ बहराइच के कोतवाली नगर थाने में 8 मार्च को विश्व हिंदू परिषद (VHP) मुकदमा दर्ज हुआ था. भड़काऊ बयान देने के बाद मौलाना फरार हो गया था जिसे ट्रैक करने के लिए यूपी एसटीएफ की टीमें लगी हुई थीं. इस बीच सादी वर्दी में पहुंची एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से स्थानीय पुलिस की मदद से उसे हिरासत में लिया और उसे यूपी लेकर आई.

जेल भेजा गया मौलाना
इस बीच जब यूपीएसटीएफ की टीम ने उसे बहराइच ले जाकर पूछताछ शुरू की तो वह माफी मांगने लगा. मौलान से पूछताछ के बाद का एक वीडिया सामने आया है. इस वीडियो में मौलाना लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. इस दौरान उसने लोगों से भी अपील की है कि वे इस तरह की भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल न करें.फिलहाल बहराइच पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है.
 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *