Headlines

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

नई दिल्ली
नमस्कार, विश्व कप की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत का सामना नामीबिया से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा, साढ़े 6 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए बीच मैदान पर होंगे।

पिछले मैच में कठिन पिच पर संघर्ष करने के बाद, भारतीय बल्लेबाज दिल्ली के छोटे मैदान पर अपनी छक्के लगाने की लय वापस पाने के लिए बेताब होंगे। संजू सैमसन को आज ओपनिंग का मौका मिल सकता है क्योंकि अभिषेक शर्मा पेट की बीमारी के कारण शायद न खेलें। वहीं, दूसरी ओर नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने अपनी टीम को बिना किसी डर के नामीबियाई अंदाज में लड़ने का आह्वान किया है। दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।

भारत पिछला मैच अमेरिका से जीतकर आया है, लेकिन मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम की पिच में भारतीय बल्लेबाज लड़खड़ाते हुए नजर आए थे। आज देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय धुरंधर क्या करते हैं और उन्हें नमीबियाई गेंदबाज कहां तक रोक पाते हैं। बने रहिए हमारे साथ लाइव अपडेट के लिए।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

• भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

• नामीबिया: लौरें स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *