Headlines

भारत विरोधी है इंडी गठबंधन, सपा-कांग्रेस को जनता नकार चुकीः प्रकाश पाल

अखिलेश का मन रोजा-इफ्तारी में ही लगता है, चुनाव के चलते मंदिर-गुरुद्वारा जाना पड़ रहाः राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल

अखिलेश राज में गुरुद्वारों पर मुस्लिमों ने किए कब्जेः बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

अखिलेश जब सीएम थे, तब सिखों की जमीन पर खुलेआम कब्जा करते थे मुस्लिमः दिनेश प्रताप सिंह

लखनऊ
भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश का मन केवल रोजा-इफ्तारी में लगता है। लेकिन चुनावी मजबूरी के चलते उन्हें गुरुद्वारे और मंदिर जाना पड़ रहा है। वहीं, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार में सिखों की जमीनों और गुरुद्वारों पर कब्जे किए जाते थे। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा।

प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश का असली चेहरा सनातन विरोधी है। यूपी की जनता सपा को नकार चुकी है। लोग भूले नहीं है कि कैसे अखिलेश के राज में प्रदेश के दलितों, पिछड़ों और महिलाओं का शोषण हुआ। सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मचे बवाल पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि इंडी गठबंधन भारत विरोधी है। इसका मकसद केवल देश को तोड़ना है।

'अखिलेश राज में गुरुद्वारों पर किए गए कब्जे'
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के इलाकों में सिखों का मुसलमानों ने शोषण किया। सहारनपुर में गुरुद्वारे पर मुस्लिमों ने कब्जा किया। 1984 के दंगे के न्याय को लेकर जब कानपुर में सिख सड़कों पर उतरे थे, तब भी अखिलेश यादव चुप रहे।

बीजेपी प्रवक्ता ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को 'लठबंधन' बताते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों की जमीन पर कोई ताकत नहीं बची है। लेकिन मीटिंग-मीटिंग खेल रहे हैं और एक-दूसरे को ही नीचा दिखा रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *