आज के डिजिटल दौर में कंटेंट की दुनिया बहुत तेजी से बढ़ रही है. अब यहां काम पाने के लिए बड़ी डिग्री जरूरी नहीं रह गई है. अगर आपके पास हुनर है और आप कुछ नया सीखने के लिए तैयार हैं, तो आप घर बैठे अपना करियर शुरू कर सकते हैं. यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिक टॉक जैसे प्लेटफॉर्म ने लाखों लोगों को काम करने का मौका दिया है. अब कंपनियां और क्रिएटर्स ऐसे लोगों को ढूंढते हैं जो काम करके दिखा सकें.
वीडियो एडिटर
वीडियो एडिटर आज के समय की सबसे डिमांड वाली स्किल में से एक है. हर वीडियो को आकर्षक बनाने में एडिटर की बड़ी भूमिका होती है. चाहे व्लॉग हो या रील, एडिटर ही उसे दिलचस्प बनाता है. इसके लिए आपको एडोब प्रीमियर प्रो या फाइनल कट प्रो जैसे टूल सीखने होते हैं. शुरुआत में आप अपने वीडियो एडिट कर सकते हैं. धीरे-धीरे छोटे क्रिएटर्स के साथ काम करके अनुभव बढ़ा सकते हैं.
कंटेंट राइटर
स्क्रिप्ट राइटर या कंटेंट राइटर भी इस फील्ड में बहुत जरूरी होते हैं. ये लोग वीडियो की कहानी लिखते हैं और सोशल मीडिया के लिए पोस्ट तैयार करते हैं. अच्छी लिखाई और सही तरीके से बात कहने की कला यहां काम आती है. आप गुगल डॉक्स और ग्रामरली जैसे टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं. शुरुआत करने के लिए आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिखना शुरू करें. धीरे-धीरे आपकी पहचान बनने लगेगी.
सोशल मीडिया मैनेजर
सोशल मीडिया मैनेजर का काम भी तेजी से बढ़ रहा है. ये लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कंटेंट प्लान करते हैं और लोगों से जुड़ाव बनाते हैं. इसके लिए ट्रेंड की समझ और क्रिएटिव सोच जरूरी होती है. आप कैनवा जैसे टूल सीख सकते हैं. शुरुआत में आप किसी छोटे बिजनेस या ग्रुप का पेज संभाल सकते हैं. इससे आपका अनुभव मजबूत होगा.
पॉडकास्ट एडिटर
पॉडकास्ट एडिटर का काम भी अब काफी लोकप्रिय हो गया है. ये लोग ऑडियो को साफ और बेहतर बनाते हैं. आवाज में सुधार करते हैं और बैकग्राउंड साउंड जोड़ते हैं. इसके लिए ऑडासिटी और एडोब ऑडियोसिटी जैसे टूल काम आते हैं. आप अपने ऑडियो रिकॉर्ड करके भी अभ्यास कर सकते हैं. इससे आपकी स्किल जल्दी बेहतर होगी.
ग्राफिक डिजाइनर
ग्राफिक डिजाइनर या थंबनेल बनाने वाले लोगों की भी काफी मांग है. ये लोग सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर और वीडियो के थंबनेल बनाते हैं. अच्छा डिजाइन किसी भी कंटेंट को ज्यादा आकर्षक बना देता है. इसके लिए फिगमा और एडोब फोटोशॉप जैसे टूल सीखना जरूरी है. आप खुद से डिजाइन बनाकर अपना पोर्टफोलियो तैयार कर सकते हैं.

