Headlines

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हैरी ब्रूक और मिचेल स्टार्क का उछाल, दोनों पहुंचे दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को फायदा हुआ है। वह तीन स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर हैरी ब्रूक हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं, उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है। श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस छठे, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा सातवें, और भारत के यशस्वी जायसवाल आठवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के सऊद शकील नौवें और भारत के शुभमन गिल दसवें स्थान पर हैं। शकील और गिल दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल शीर्ष दस में शामिल भारत के 2 बल्लेबाज हैं।
आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर कायम हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं। स्टार्क को एक स्थान का फायदा हुआ है। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के नोमान अली हैं। नोमान को दो स्थान का फायदा हुआ है।
चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं। कमिंस को 2 स्थान का नुकसान हुआ हैा कमिंस एशेज सीरीज में सिर्फ एक टेस्ट खेल सके हैं। पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी, छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन, सातवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड हैं। बोलैंड को 2 स्थान का फायदा हुआ है।

आठवें स्थान पर कगिसो रबाडा और नौवें स्थान पर जोश हेजलवुड हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। हेजलवुड एशेज सीरीज से बाहर चल रहे हैं। दसवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *