Headlines

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

होशियारपुर.

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के जोधामल रोड स्थित आवास पर मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी रही।

सोमवार तड़के पांच बजे तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम घर के अंदर दाखिल हुई थी। इसके बाद से अधिकारी बाहर नहीं निकले हैं। मंगलवार सुबह तक करीब 26 घंटे बीतने के बावजूद जांच जारी रहने से कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं, घर के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति को बाहर आने की भी इजाजत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, सुंदर शाम अरोड़ा भी इस दौरान अपने आवास के अंदर ही मौजूद हैं।

Share
Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *