Skip to content
August 17, 2026
  • 17 अगस्त राशिफल: ग्रह-नक्षत्र बदलेंगे किस्मत, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, बाकी रहें सतर्क
  • महज 05 मिनट में मौके पर पहुँची डायल-112 टीम
  • युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमा
  • ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन
The Writ

The Writ

THE WRIT NEWS NETWORK – Raipur CG

  • Home
  • Latest News
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • More
    • धर्म समाचार
    • मनोरंजन
    • व्यापार
Live Now
Headlines
  • 17 अगस्त राशिफल: ग्रह-नक्षत्र बदलेंगे किस्मत, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, बाकी रहें सतर्क

    3 hours ago3 hours ago
  • महज 05 मिनट में मौके पर पहुँची डायल-112 टीम

    4 hours ago4 hours ago
  • युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमा

    5 hours ago5 hours ago
  • ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन

    5 hours ago5 hours ago
  • शादी के नाम पर ठगी और लूट का खेल खत्म, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

    5 hours ago5 hours ago
  • प्रारंभिक जांच में 5 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन की मिली जानकारी 02 आरोपी गिरफ्तार

    5 hours ago5 hours ago
  • Home
  • MP
  • भोपाल के जेपी अस्पताल में OPD से डॉक्टर गायब, मरीज को थमाई फंगस लगी टैबलेट, CMHO से की शिकायत
  • MP

भोपाल के जेपी अस्पताल में OPD से डॉक्टर गायब, मरीज को थमाई फंगस लगी टैबलेट, CMHO से की शिकायत

Admin7 months ago7 months ago01 mins
× Popup Image

भोपाल.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मुख्य जिला अस्पताल (जय प्रकाश अस्पताल) में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल की फार्मेसी से एक मरीज को ऐसी दवा दी गई, जिस पर साफ तौर पर फफूंद (Fungus) जमी हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस टैबलेट की एक्सपायरी डेट अभी 18 महीने बाद (जून 2027) की है।

ओपीडी में वरिष्ठ डॉक्टरों की अनुपस्थिति में इंटर्न ने मरीज को यह दवा लिखी थी। जान से खिलवाड़ के इस मामले में पीड़ित मरीज ने CMHO को फोटो के साथ ऑनलाइन शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। इस घटना ने सरकारी दवाओं की गुणवत्ता और उनके रखरखाव (Storage) पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

जेपी अस्पताल में फफूंद लगी दवा का मामला

भोपाल के जेपी अस्पताल में शुक्रवार शाम एक ऐसी लापरवाही उजागर हुई जो किसी की जान भी ले सकती थी। सतीष सेन नामक मरीज अपने पैर में चोट लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। शुक्रवार शाम को मरीज जेपी अस्पताल की ओपीडी पहुंचा। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने फ्रैक्चर का संदेह होने पर मरीज को एक्सरे करवाने की सलाह दी और दर्द निवारक दवाइयाँ लिख दीं। इसके बाद अस्पताल की फार्मेसी से टैबलेट ली गई, दवा की स्ट्रिप की ज्यादातर गोलियों में सफेद फफूंद लगी हुई थी।

ओपीडी से नहीं थे डॉक्टर, इंटर्न ने किया चेकअप

मरीज सतीष के अनुसार, जब वे शाम 5 बजे हड्डी रोग विभाग (Orthopedic) पहुंचे, तो वहां कोई भी वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार करने के बाद वहां ड्यूटी पर मौजूद इंटर्न डॉक्टरों ने ही उनका चेकअप किया और 'डिक्लोफेनाक 50 एमजी' (दर्द निवारक) टैबलेट लिख दी। जब वे अस्पताल की फार्मेसी (मेडिकल स्टोर) से दवा लेकर घर पहुंचे, तो स्ट्रिप खोलते ही वे दंग रह गए।

2027 है एक्सपायरी डेट, दवा में लगी फफूंद

मरीज को जो दवा दी गई उसका बैच नंबर DSM 25002 है और इसकी एक्सपायरी डेट जून 2027 अंकित है। स्ट्रिप की ज्यादातर गोलियों पर सफेद फंगस की मोटी परत जमी हुई थी। यह दवा मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम लिमिटेड (MPPHSCL) द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को अस्पताल को सप्लाई की गई थी। मरीज का सवाल है कि यदि वह अंधेरे में या बिना देखे यह दवा खा लेता, तो उसकी जान का जिम्मेदार कौन होता?

CMHO से शिकायत, अटैच की दवा की फोटो

पीड़ित मरीज सतीष सेन ने इस पूरी घटना को लेकर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत को पुख्ता करने के लिए मरीज ने फफूंद (Fungus) लगी दवाओं की स्पष्ट तस्वीरें भी प्रमाण के तौर पर अटैच की हैं। मरीज ने CMHO को दवा फोटो के साथ ऑनलाइन शिकायत भेजकर जांच की मांग की।

लापरवाही नहीं, यह जान से खिलवाड़ है…

सतीष सेन ने अपनी शिकायत में कड़ी नाराजगी जताते करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों की दवाओं पर प्रदेश का गरीब और मध्यम वर्ग आंख बंद करके भरोसा करता है। उन्होंने सवाल उठाया "मैं खुद सतर्क था, इसलिए दवा देख ली, लेकिन उस अनपढ़ या बुजुर्ग मरीज का क्या होता जो डॉक्टर पर भरोसा कर बिना देखे यह जहरीली दवा खा लेता?" उन्होंने स्पष्ट तौर पर इसे केवल लापरवाही न मानकर मरीजों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ बताया है।

लिखित शिकायत में की गई प्रमुख मांगें

  • त्वरित जांच: इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और तत्काल जांच शुरू की जाए।
  • क्वालिटी ऑडिट: अस्पताल की फार्मेसी (ड्रग स्टोर) में रखे दवाओं के पूरे स्टॉक का 'क्वालिटी ऑडिट' हो, ताकि अन्य खराब दवाओं का पता चल सके।
  • दोषियों पर एक्शन: दवा सप्लाई करने वाले जिम्मेदारों और स्टोर प्रबंधन के दोषी अधिकारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
  • सुरक्षा का भरोसा: भविष्य में ऐसी जानलेवा गलती न दोहराई जाए और मरीजों को शुद्ध व सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

कोल्ड्रिफ कांड के बाद बढ़ा डर

हाल ही में प्रदेश में हुए 'कोल्ड्रिफ सिरप कांड' के बाद से ही दवाओं को लेकर लोगों में में डर का माहौल है। अब टेबलेट में फंगस मिलने से जिला अस्पताल के ड्रग स्टोर की स्वच्छता और स्टोरेज क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। नियमों के मुताबिक, दवाओं को एक निश्चित तापमान पर रखा जाना चाहिए, जिसकी अनदेखी इस स्थिति की मुख्य वजह हो सकती है।

Share
Tagged: Bhopal JP Hospital

Post navigation

Previous: भोपाल SIR में एक लाख मतदाताओं को नोटिस, नो मैपिंग वाले वोटर गैस क्लेम का अंतिम आदेश भी पेश कर सकेंगे
Next: वित्तीय सशक्तिकरण के लिए निवेश और बचत को बताया जरूरी, छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों की हुई कार्यशाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

महज 05 मिनट में मौके पर पहुँची डायल-112 टीम

Admin4 hours ago4 hours ago 0

युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमा

Admin5 hours ago5 hours ago 0

शादी के नाम पर ठगी और लूट का खेल खत्म, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Admin5 hours ago5 hours ago 0

प्रारंभिक जांच में 5 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन की मिली जानकारी 02 आरोपी गिरफ्तार

Admin5 hours ago5 hours ago 0

Recent Posts

  • 17 अगस्त राशिफल: ग्रह-नक्षत्र बदलेंगे किस्मत, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, बाकी रहें सतर्क
  • महज 05 मिनट में मौके पर पहुँची डायल-112 टीम
  • युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमा
  • ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन
  • शादी के नाम पर ठगी और लूट का खेल खत्म, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

No comments to show.

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

About The Writ

Spreading & covering the news nationwide.

Started with the vision to spread the classified news over a web portal.

Editor-in-Chief : Mrs. Lata Mishra

thewritofficial@gmail.com

Sundar Nagar Chowk, Sundar Nagar, Raipur (C.G.)

Top Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

Latest News

  • 17 अगस्त राशिफल: ग्रह-नक्षत्र बदलेंगे किस्मत, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, बाकी रहें सतर्क
  • महज 05 मिनट में मौके पर पहुँची डायल-112 टीम
  • युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमा
  • ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन
  • शादी के नाम पर ठगी और लूट का खेल खत्म, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Usefull Links

www.thewrit.in

thewritofficial@gmail.com

@ 2026 All Right Reserved The Writ News Network