Skip to content
March 10, 2026
  • हर घर जल योजना को बढ़ावा: कैबिनेट ने जल जीवन मिशन विस्तार सहित 6 फैसलों को दी मंजूरी
  • गांवों के विकास में सरपंच सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सतना में सनसनी: महिला ने नाबालिग बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या
  • इंडियन वेल्स ओपन: जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, नॉरी ने डी मिनौर को किया बाहर
The Writ

The Writ

THE WRIT NEWS NETWORK – Raipur CG

  • Home
  • Latest News
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • More
    • धर्म समाचार
    • मनोरंजन
    • व्यापार
Live Now
Headlines
  • हर घर जल योजना को बढ़ावा: कैबिनेट ने जल जीवन मिशन विस्तार सहित 6 फैसलों को दी मंजूरी

    19 minutes ago12 minutes ago
  • गांवों के विकास में सरपंच सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    20 minutes ago12 minutes ago
  • सतना में सनसनी: महिला ने नाबालिग बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या

    25 minutes ago12 minutes ago
  • इंडियन वेल्स ओपन: जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, नॉरी ने डी मिनौर को किया बाहर

    25 minutes ago12 minutes ago
  • मौजूदा चैंपियन एंड्रीवा ने हार के बाद रैकेट तोड़ा और दर्शकों पर चिल्लाई

    25 minutes ago12 minutes ago
  • महिला स्वावलंबन को बढ़ावा: महिला कोष योजनाओं के विस्तार की जरूरत—मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    35 minutes ago12 minutes ago
  • Home
  • National
  • साइबर ठगी के करोड़ों रूपए का हुआ लेनदेन, पूर्णिया में पकड़े 30 म्यूल खाते
  • National

साइबर ठगी के करोड़ों रूपए का हुआ लेनदेन, पूर्णिया में पकड़े 30 म्यूल खाते

Admin2 hours ago2 hours ago01 mins

पूर्णिया.

साइबर पुलिस ने जिले में सक्रिय 30 म्यूल बैंक खातों की पहचान की है। इन म्यूल बैंक खातों में साइबर ठगी के रुपये को खपाने का काम किया जा रहा है। हाल के महीनों में इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी के करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। साइबर पुलिस अब इन म्यूल खाताधारकों के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर रही है। अब तक दो म्यूल खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है, जबकि अन्य 28 बैंक खातों की जांच जारी है।

सोमवार, 9 मार्च को साइबर पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक म्यूल बैंक खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस बैंक खाते में दो माह के दौरान 18 लाख रुपये की राशि साइबर ठगी के माध्यम से आई है और फिर इसे निकाला गया है। इस बैंक खाते का धारक मजदूरी का काम करता है। साइबर पुलिस को इस खाताधारक ने बताया कि उसे बैंक में खाता खुलवाने के लिए पांच हजार रुपये दिए गए थे। इसके बाद उसे यह नहीं पता चला कि खाते में कितनी राशि कब और कहां से आई और कब निकाली गई। साइबर पुलिस ने इससे पहले कसबा के एक खाताधारक के खिलाफ भी म्यूल बैंक खाता को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस का मानना है कि पहले चरण की जांच में 30 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है, जबकि वास्तविक संख्या पांच सौ से अधिक हो सकती है। ये म्यूल बैंक खाते साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए उपयोग किए जा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए हैं अधिक म्यूल खाते
पूर्णिया के ग्रामीण इलाकों में म्यूल खाते अधिक खुलवाए गए हैं। इनमें जानकीनगर, भवानीपुर, रूपौली, डगरूआ, बायसी, अमौर और रौटा के कई इलाके शामिल हैं। इन खाताधारकों को विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से बैंक में खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया गया है, और फिर इन खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा किया जा रहा है।

म्यूल बैंक खाता क्या होता है?
म्यूल अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता है जिसका उपयोग अपराधी अवैध रूप से हासिल की गई राशि को इधर-उधर करने के लिए करते हैं। इसमें सीधे तौर पर अपराधी आपके खाते का उपयोग अपने काले धन को सफेद करने के लिए करते हैं। ऐसे खातों का उपयोग करने वाले व्यक्ति अनजाने में मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध में शामिल हो जाते हैं।

म्यूल अकाउंट से कैसे बचा जा सकता है?
इसके लिए जरूरी है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, यूपीआई पिन या नेट बैंकिंग विवरण न दिया जाए। घर बैठे पैसा कमाने या बिना काम के कमीशन वाले नौकरी के ऑफर से सावधान रहें। यदि कोई आपको अपने खाते के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहता है, तो यह एक स्कैम हो सकता है।

दो खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज
साइबर पुलिस द्वारा जिले में सक्रिय म्यूल खातों के संबंध में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साइबर पुलिस ने अब तक जिले में सक्रिय 30 म्यूल बैंक खातों की पहचान की है। इसमें दो खाता धारकों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य बैंक खातों की जांच जारी है।
– चंदन ठाकुर, साइबर पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना अध्यक्ष, पूर्णिया

Share
Tagged: Mule Account

Post navigation

Previous: झांसी प्लांट की क्षमता 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ेगी
Next: टीआई मेडिकल्स 215 करोड़ रुपये का निवेश कर स्थापित करेगी चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

हर घर जल योजना को बढ़ावा: कैबिनेट ने जल जीवन मिशन विस्तार सहित 6 फैसलों को दी मंजूरी

Admin19 minutes ago12 minutes ago 0

CBSE का बड़ा बयान: 12वीं गणित का पेपर लीक नहीं हुआ, परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित

Admin50 minutes ago32 minutes ago 0

इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर: 17 मई को होगी JEE Advanced परीक्षा, IIT रुड़की ने जारी किया शेड्यूल

Admin1 hour ago52 minutes ago 0

नए शहरों के विकास को रफ्तार, 8 शहरों को पहले चरण के लिए ₹425 करोड़

Admin1 hour ago52 minutes ago 0

Recent Posts

  • हर घर जल योजना को बढ़ावा: कैबिनेट ने जल जीवन मिशन विस्तार सहित 6 फैसलों को दी मंजूरी
  • गांवों के विकास में सरपंच सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सतना में सनसनी: महिला ने नाबालिग बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या
  • इंडियन वेल्स ओपन: जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, नॉरी ने डी मिनौर को किया बाहर
  • मौजूदा चैंपियन एंड्रीवा ने हार के बाद रैकेट तोड़ा और दर्शकों पर चिल्लाई

No comments to show.

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

About The Writ

Spreading & covering the news nationwide.

Started with the vision to spread the classified news over a web portal.

thewritofficial@gmail.com

Sundar Nagar Chowk, Sundar Nagar, Raipur (C.G.)

Top Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

Latest News

  • हर घर जल योजना को बढ़ावा: कैबिनेट ने जल जीवन मिशन विस्तार सहित 6 फैसलों को दी मंजूरी
  • गांवों के विकास में सरपंच सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सतना में सनसनी: महिला ने नाबालिग बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या
  • इंडियन वेल्स ओपन: जोकोविच का दमदार प्रदर्शन, नॉरी ने डी मिनौर को किया बाहर
  • मौजूदा चैंपियन एंड्रीवा ने हार के बाद रैकेट तोड़ा और दर्शकों पर चिल्लाई

Usefull Links

www.thewrit.in

thewritofficial@gmail.com

@ 2025 All Right Reserved The Writ News Network