Headlines

हज यात्रा के बाद सीएम विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात, हज कमेटी अध्यक्ष ने भेंट किए ज़मज़म और खजूर

हज कमेटी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पेश किया ज़म ज़म और ख़जूरें 

हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 

रायपुर 
 छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज 2026 के तहत हजयात्रा पर गए सभी हज यात्रियों की सकुशल वापसी और हजयात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आज  यहां मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग  ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर हजयात्रा का तबर्रुक (प्रसाद) पवित्र जल आब-ए-ज़म ज़म एवं ख़जूरें प्रदान किया। इस अवसर पर श्री बेग ने हज 2026 हेतु प्रदेश के हज यात्रियों के लिए की गई समुचित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल जी का आभार व्यक्त किया। श्री बेग ने माननीय मुख्यमंत्री जी को बताया कि हजयात्रा के दौरान प्रदेश के हज यात्रियों द्वारा देश एवं प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए भी  विशेष रूप से दुआएं की गई । उन्होंने बताया कि संपूर्ण हजयात्रा में राज्य के किसी भी हजयात्री को कोई परेशानी नहीं हुई। किसी प्रकार की अप्रिय घटना, दुर्घटना की भी कोई ख़बर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष सर्वाधिक 813 हज यात्रियों ने पवित्र हज की इबादत का सौभाग्य प्राप्त किया। श्री बेग ने आगामी वर्ष हज 2027की तैयारी की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । उन्होंने बताया कि हज 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया इन दिनों जारी है । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय रायपुर में भी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए  ई-सुविधा केंद्र  प्रारंभ किया गया है। हजयात्रा पर जाने के इच्छुक लोग यहां पहुंच कर हज फॉर्म भर रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *