Headlines

धन्यवाद प्रस्ताव पर विवाद: बोलने नहीं देने का आरोप, कांग्रेस ने किया सदन से वॉकआउट

चंडीगढ़
नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान उनका प्रश्न शामिल न करने पर सवाल उठाए हैं। बाजवा ने कहा कि मेरा सवाल कृषि नीति को लेकर था।
 
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान उनका प्रश्न शामिल न करने पर सवाल उठाए हैं। बाजवा ने कहा कि मेरा सवाल कृषि नीति को लेकर था। पहले सवाल का नंबर कुछ और था लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया और प्रश्नकाल को खत्म कर दिया है। मंत्री कृषि नीति पर जवाब नहीं देना चाहते थे जिस कारण ही ऐसा किया गया हैं। बाजवा ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। यह गलत प्रथा अपनाई जा रही है।

कांग्रेस के नेताओं ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाॅकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उन्हें राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने का समय नहीं दिया जा रहा है।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सरकार को अवैध माइनिंग और नशे के मुद्दे पर कड़ी आलोचना का निशाना बनाया। इसके बाद बेअदबी के मामलों का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर बोलते हुए बाजवा ने कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद भी बेअदबी मामलों के आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने विरोध जताते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जनता के मुद्दे उठाने के लिए पंजाब विधानसभा में बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जाता।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *