CBI ने भुल्लर केस में कसा शिकंजा, निलंबित अफसर पर बढ़ी कानूनी मुश्किलें

लुधियाना
पंजाब पुलिस के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर मामले में सी.बी.आई. ने लुधियाना में छापेमारी की है। इस मामले में सी.बी.आई. की टीम आज सुबह से ही पक्खोवाल रोड स्थित सरगोधा कॉलोनी पहुंची हुई है।

जानकारी के अनुसार, सी.बी.आई. ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर छापेमारी की है। आज सुबह से ही घर के अंदर तलाशी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के तार निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर मामले से जुड़े हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोई भी अधिकारी इस बारे में जानकारी साझा नहीं कर रहा है। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *