अब संयुक्त मेरिट से होगी JAG भर्ती, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया लैंगिक कोटा
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय सेना के जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) पदों पर पुरुषों के लिए आरक्षण और महिलाओं के लिए सीमित सीटें तय करने की नीति को असंवैधानिक ठहराते हुए रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि यह नीति “मनमानी” है और संविधान के समानता के अधिकार का उल्लंघन करती है।…
