बेंगलुरु के नए पुलिस कमिश्नर बने बिहार में जन्में सीमांत कुमार सिंह, कोरोना में लोगों के लिए बने थे संकटमोचन
पटना बिहार के रहने वाले आईपीएस (IPS) अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात बेंगलुरु के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के सिलसिले में…
