Headlines

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 800 करोड़ पार, अब 2000 करोड़ पर नजर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 लगातार रिलीज के बाद से ही हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती आ रही थी. जनता में फिल्म का क्रेज ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा. इस क्रेज के दम पर धुरंधर 2 ने पहला सोमवार बिना किसी रुकावट के पार कर लिया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सोमवार धुरंधर 2 के लिए स्पीड ब्रेकर साबित हुआ है. इस सोमवार को कलेक्शन सिर्फ डाउन नहीं हुआ है, बल्कि ये गिरावट धुरंधर 2 के तूफान को ठंडा भी कर सकती है.

धुरंधर 2 की घटी रफ्तार
पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद, दूसरे वीकेंड में भी धुरंधर 2 ने तगड़ी पावर दिखाई. इसने बॉलीवुड का सबसे बड़ा सेकंड वीकेंड कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म का क्रेज देखते हुए उम्मीद थी कि दूसरे मंडे भी ये डटकर कमाई करेगी. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि धुरंधर 2 ने 12वें दिन यानी इस सोमवार को 25.3 करोड़ का कलेक्शन किया है.

नॉर्मल फिल्मों के हिसाब से देखें तो दूसरे सोमवार को आया ये आंकड़ा बहुत दमदार है. लेकिन धुरंधर 2 नॉर्मल फिल्म तो है नहीं! रिकॉर्डतोड़ रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही धुरंधर 2 का ये कलेक्शन इसके पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है.

धुरंधर 2 ने रविवार को 68 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था, उसके अगले ही दिन 25 करोड़ की रेंज में पहुंच जाना बड़ी गिरावट तो है ही. दमदार फिल्में पूरे हफ्ते कैसी भी चलें, लेकिन वीकेंड में तगड़ा जंप लेती हैं. कई बार ऐसी फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन के मुकाबले वर्किंग डे के कलेक्शन में अंतर बड़ा नजर आता है. इसलिए मंडे कलेक्शन की तुलना अक्सर बीते शुक्रवार की कमाई से की जाती है.

धुरंधर 2 ने बीते शुक्रवार 41.75 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था. इसके मुकाबले मंडे कलेक्शन की गिरावट 40% से कम ही है. यानी धुरंधर 2 का होल्ड इस सोमवार भी दमदार ही बना हुआ है. लेकिन इस फिल्म का होल्ड जैसा अभी है, ट्रेड पंडितों को उससे बेहतर रहने की उम्मीद थी, क्योंकि ये फिल्म ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर है.

सेकंड मंडे को धुरंधर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई धुरंधर 2
दिसंबर में धुरंधर ने दूसरे सोमवार को 31.80 करोड़ नेट कलेक्शन किया था. इसके दूसरे सोमवार को आए 34.70 करोड़ के मुकाबले दूसरे मंडे का होल्ड अद्भुत था. रिकॉर्ड्स में धुरंधर 2 का सेकंड मंडे कलेक्शन 25.30 करोड़ धुरंधर के बाद ही लिखा जाएगा. लेकिन इसका होल्ड जिस तरह कमजोर पड़ा है, वो नजर रखने लायक चीज है.

दूसरे मंडे के कलेक्शन से धुरंधर 2 का नेट इंडिया कलेक्शन 12 दिनों में 872 करोड़ हो चुका है. मंडे कलेक्शन से धुरंधर 2 के हिंदी वर्जन ने फाइनली 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसका टोटल कलेक्शन 818 करोड़ हो गया है.

धुरंधर 2 ने मंडे कलेक्शन के साथ 1400 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का लैंडमार्क भी पार कर लिया है. इस फिल्म से ट्रेड को वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीदें हैं. इसमें बड़ा हिस्सा इंडिया कलेक्शन का ही रहेगा. इसलिए मंडे को इसकी रफ्तार जैसी स्लो पड़ी है, अगर आगे भी ऐसा हुआ तो धुरंधर 2 के लिए 2000 करोड़ का माइलस्टोन दूर होता जाएगा.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *