Skip to content
May 19, 2026
  • दैनिक राशिफल: मेष से मीन राशि वालों के लिए आज क्या है खास? पढ़ें पूरा भविष्यफल
  • UP को 714 नए EV चार्जिंग स्टेशन का तोहफा, हाईवे और पेट्रोल पंप पर बढ़ेगा नेटवर्क
  • नगर संवर्ग में पहली बड़ी भर्ती, खाली पदों से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
  • सोना स्थिर, चांदी धड़ाम! हाई लेवल से ₹1.92 लाख तक टूटी कीमतें, निवेशकों की बढ़ी चिंता
The Writ

The Writ

THE WRIT NEWS NETWORK – Raipur CG

  • Home
  • Latest News
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • More
    • धर्म समाचार
    • मनोरंजन
    • व्यापार
Live Now
Headlines
  • दैनिक राशिफल: मेष से मीन राशि वालों के लिए आज क्या है खास? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    2 hours ago1 hour ago
  • UP को 714 नए EV चार्जिंग स्टेशन का तोहफा, हाईवे और पेट्रोल पंप पर बढ़ेगा नेटवर्क

    3 hours ago3 hours ago
  • नगर संवर्ग में पहली बड़ी भर्ती, खाली पदों से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

    3 hours ago3 hours ago
  • सोना स्थिर, चांदी धड़ाम! हाई लेवल से ₹1.92 लाख तक टूटी कीमतें, निवेशकों की बढ़ी चिंता

    3 hours ago3 hours ago
  • मौसम विभाग का अलर्ट, मई के अंतिम सप्ताह तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना

    4 hours ago3 hours ago
  • ‘मेट्रो मंडे’ पहल के तहत दिल्ली सरकार सक्रिय, मंत्रियों ने भी अपनाया सार्वजनिक परिवहन

    4 hours ago4 hours ago
  • Home
  • Chhattisgarh
  • साइबर क्राइम पर बड़ा वार: 83 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 10 सदस्य दबोचे
  • Chhattisgarh

साइबर क्राइम पर बड़ा वार: 83 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 10 सदस्य दबोचे

Admin2 months ago2 months ago01 mins

भिलाई/दुर्ग.

जिले में म्युल अकाउंट के माध्यम से सायबर ठगी से अर्जित पैसों को अपने खातों में ट्रांसफर कराने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सभी आरोपियों के अकाउंट से 83 लाख 33 हजार 247 रुपए की अवैध राशि खातों में ट्रांसफर कर लेनदेन की जानकारी मिली है।

दरअसल पुलिस को भारत सरकार के गृह मंत्रालय से संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल द्वारा कर्नाटक बैंक दुर्ग में संचालित बैंक खातों का विश्लेषण किया गया तो जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। कुल लगभग 86 लाख 33 हजार 247 रुपए का अवैध लेन-देन भी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल बैंक से संपर्क करते हुए सभी खातों को होल्ड कर विवेचना शुरू की तो शिकायत सही पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रकरण में धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. जांच के दौरान खाताधारकों की पहचान कर मधु साहू (45 वर्ष ), ज्योति गौतम (28 वर्ष), फरहद खान (56 वर्ष), भूपेश गोहिल (51 वर्ष), अजय कुमार उर्फ मोनू (29 वर्ष), मसीर आलम (27 वर्ष), नवीन भागवत (24 वर्ष), भूपेंद्र कुमार टंडन (36 वर्ष), संतोष बिसाई (28 वर्ष) व हीरा सिंह (55 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी को गिरफ्तार किया है.

जानिए क्या है म्युल अकाउंट
बता दें कि म्युल अकाउंट वे बैंक के खाते होते हैं, जिसे संबंधित खाताधारक साइबर ठगी के रुपए के ट्रांसफर के लिए और ऑनलाइन बेटिंग में उपयोग करने के लिए किराए पर देते हैं। किराए पर दिए गए इस म्युल अकाउंट के बदले में बाकायदा खाताधारकों को हर माह किराए की एकमुश्त राशि भी दी जाती है। फिलहाल दुर्ग पुलिस लगातार इस तरह के म्युल अकाउंट पर कार्रवाई कर रही है।

Share
Tagged: Mule Account Fraud

Post navigation

Previous: कांकेर में सुरक्षा बलों का दबाव असरदार, AK-47 समेत 16 लाख के इनामी 2 नक्सली सरेंडर
Next: आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

डिजिटल स्किल्स की ओर बढ़ते कदम, तकनीकी कार्यक्रम में छात्रों को मिल रही हाईटेक ट्रेनिंग

Admin4 hours ago4 hours ago 0

आदिवासी इलाकों में विकास की नई इबारत, मंत्री नेताम बोले- साबित होगा मील का पत्थर

Admin4 hours ago4 hours ago 0

जंगल छोड़ खेती की राह: आत्मसमर्पित नक्सली अब ट्रैक्टर चलाकर लिख रहे नई कहानी

Admin5 hours ago4 hours ago 0

द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन

Admin5 hours ago5 hours ago 0

Recent Posts

  • दैनिक राशिफल: मेष से मीन राशि वालों के लिए आज क्या है खास? पढ़ें पूरा भविष्यफल
  • UP को 714 नए EV चार्जिंग स्टेशन का तोहफा, हाईवे और पेट्रोल पंप पर बढ़ेगा नेटवर्क
  • नगर संवर्ग में पहली बड़ी भर्ती, खाली पदों से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
  • सोना स्थिर, चांदी धड़ाम! हाई लेवल से ₹1.92 लाख तक टूटी कीमतें, निवेशकों की बढ़ी चिंता
  • मौसम विभाग का अलर्ट, मई के अंतिम सप्ताह तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना

No comments to show.

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

About The Writ

Spreading & covering the news nationwide.

Started with the vision to spread the classified news over a web portal.

thewritofficial@gmail.com

Sundar Nagar Chowk, Sundar Nagar, Raipur (C.G.)

Top Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

Latest News

  • दैनिक राशिफल: मेष से मीन राशि वालों के लिए आज क्या है खास? पढ़ें पूरा भविष्यफल
  • UP को 714 नए EV चार्जिंग स्टेशन का तोहफा, हाईवे और पेट्रोल पंप पर बढ़ेगा नेटवर्क
  • नगर संवर्ग में पहली बड़ी भर्ती, खाली पदों से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
  • सोना स्थिर, चांदी धड़ाम! हाई लेवल से ₹1.92 लाख तक टूटी कीमतें, निवेशकों की बढ़ी चिंता
  • मौसम विभाग का अलर्ट, मई के अंतिम सप्ताह तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना

Usefull Links

www.thewrit.in

thewritofficial@gmail.com

@ 2025 All Right Reserved The Writ News Network