CG में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 1035 वाहन चालकों से 5 लाख रुपये जुर्माना वसूला

राजनांदगांव.

आगामी त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए राजनांदगांव शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा शहर के नया बस स्टैंड चौक, महावीर चौक, खैरागढ़ रोड, भगत सिंह चौक, पुराना रेस्ट हाउस, रेल्वे स्टेशन रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड, राम दरबार, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, गंज चौक, कुआं चौक, नंदई चौक, महामाया चौंक, तिरंगा चौक, भारत माता चौक, कामठी लाइन, सिनेमा लाइन, जूनी हटरी, मानव मंदिर चौक, फौवारा चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, सदर लाइन फुर्सत के पल चौक, कविता कॉम्पलेक्स चौक, अम्बेडकर चौक, आरके नगर जाने वाली सर्विस रोड एवं मोतीपुर अंडर ब्रिज रोड* सहित शहर के प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कार्यवाही-
नो- पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले 1556 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बिना वैध लाइसेंस ई-रिक्शा चलाने वाले 29 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन प्रवेश कराने वाले 3 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 9,000 का जुर्माना वसूल किया गया। यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 429 वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इस प्रकार यातायात पुलिस द्वारा कुल 1035 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 5 लाख 26 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *