Headlines

खंडवा में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, सात साल के बच्चे की मौत; चालक हिरासत में

 खंडवा

मोघट थाना क्षेत्र के खानशाहवली में नागचुन रोड स्थित नूरबाग कालोनी के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली की चपेट में आने और उसके नीचे दबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। ट्राली में सीमेंट की करीब 150 बोरियां भरी हुई थीं। मृतक की पहचान हसन पिता रफीक निवासी खानशाहवली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बालक काफी देर तक ट्रॉली के नीचे दबा रहा।

घटनास्थल पर मौजूद लोग उसे निकालने और मदद पहुंचाने का प्रयास करते रहे। लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन भी लगाए, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच सूचना मिलने पर मोघट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की मदद से बालक को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज ले जाया गया।यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *