Baisakhi Fair 2026: बठिंडा में प्रशासन मुस्तैद, DC-SSP ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बठिंडा.

बैसाखी मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। डिप्टी कमिश्नर बठिंडा राजेश धीमान और एसएसपी डा. ज्योति यादव बैंस ने तख्त श्री दमदमा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधकों के साथ बैठक कर मेले के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु 01655-220241 और 01655-220249 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सहायता के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 30 सदस्यीय टीम भी तैनात की गई है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीने के पानी की 24 घंटे उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

मेले में आने वाले वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए शहर में छह स्थानों पर अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं। इसके अलावा सड़कों की सफाई के लिए रोड स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं और विभिन्न क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराई जा रही है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को भी प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। इस मौके पर एडीसी (ज) कंचन, एसडीएम तलवंडी साबो राजेश कुमार शर्मा, एसपी जगदीश बिश्नोई, एसपी नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *