लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील, Punjab में पेट्रोल-डीजल शार्टेज के हालात नहीं

पठानकोट.

मिडिल ईस्ट में तनाव जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। देश की जनता के इसी संदेह को दूर करने के लिए सरकारी सूत्रों ने बीते सोमवार को कहा कि देश में पर्याप्त फ्यूल रिजर्व और सप्लाई के इंतजाम है। लेकिन, फिर भी लोग घबराए हुए हैं कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई कहीं बंद ना हो जाए।

कच्चे तेल की मौजूदा स्थिति से घरेलू स्तर पर फ्यूल की कीमतों पर तुरंत असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन पठानकोट के अध्यक्ष परमजीत सिंह नरूला ने बताया कि उनकी कंपनी इंडियन ऑयल के पास प्रयाप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल का स्टॉक है और अभी तक गैस के दामों में वृद्धि देखने को मिली है लेकिन, पेट्रोल-डीजल के दामों पर किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि पठानकोट समेत पंजाब के अन्य हिस्सों में डीजल-पेट्रोल की सप्लाई रेगुलर आ रही है और बिना वजह लोग बिना वजह तेल के बंद होने की झूठी अफवाएं न फेलाएं। अगर भविष्य में युद्ध लंबा चलता है तो उसके बाद कहीं कुछ कमी देखने को मिल सकती है और इंटरनेशनल दामों के हिसाब से ही जरूरत अनुसार तेल के दामों में वृद्धि होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *