Skip to content
April 7, 2026
  • राशिफल 7 अप्रैल 2026: मेष राशि वालों के लिए व्यस्त दिन, सिंह और मकर को मिलेगी मेहनत का असर
  • Iran-US Ceasefire: ईरान ने युद्धविराम और होर्मुज को बंद करने की शर्तों को नकारते हुए सीजफायर पर सवाल उठाए
  • क्या अगले दो दिन में US-ईरान में सीजफायर हो सकता है? ईरान ने प्रस्ताव भेजा
  • बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप, संदिग्ध बैग से मिले .303 और 9MM के दर्जनों कारतूस
The Writ

The Writ

THE WRIT NEWS NETWORK – Raipur CG

  • Home
  • Latest News
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • More
    • धर्म समाचार
    • मनोरंजन
    • व्यापार
Live Now
Headlines
  • राशिफल 7 अप्रैल 2026: मेष राशि वालों के लिए व्यस्त दिन, सिंह और मकर को मिलेगी मेहनत का असर

    7 hours ago7 hours ago
  • Iran-US Ceasefire: ईरान ने युद्धविराम और होर्मुज को बंद करने की शर्तों को नकारते हुए सीजफायर पर सवाल उठाए

    9 hours ago9 hours ago
  • क्या अगले दो दिन में US-ईरान में सीजफायर हो सकता है? ईरान ने प्रस्ताव भेजा

    9 hours ago9 hours ago
  • बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप, संदिग्ध बैग से मिले .303 और 9MM के दर्जनों कारतूस

    9 hours ago9 hours ago
  • यूपीपीएससी आरओ एआरओ मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम जारी, 419 उम्मीदवार सफल

    9 hours ago9 hours ago
  • Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बन रहा खतरनाक व्यतिपात योग, इन राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण समय

    9 hours ago9 hours ago
  • Home
  • MP
  • शाकाहारी-मांसाहारी के बाद अब स्वदेशी सामान पर भी लगेगा चिन्ह, पहचान होगी आसान
  • MP

शाकाहारी-मांसाहारी के बाद अब स्वदेशी सामान पर भी लगेगा चिन्ह, पहचान होगी आसान

Admin8 months ago8 months ago01 mins

भोपाल
 खाने-पीने की कोई भी चीज खरीदने के पहले हम देखते हैं कि पैकेट पर शाकाहार का प्रतीक हरा चिह्न बना है या मांसाहार का लाल। इस तरह से स्वदेशी उत्पादों का प्रमाणन कर कोई लोगो लगाने पर विचार चल रहा है। इससे उपभोक्ता को यह आसानी से समझ आ जाएगा कि वस्तु स्वदेशी है।

स्वदेशी जागरण मंच उत्पादकों, व्यापारिक संगठनों और सरकारी एजेंसियों से बात कर प्रमाणीकरण के लिए यह काम करने की तैयारी में है। मंच के राष्ट्रीय संघटक कश्मीरी लाल ने रविवार को भोपाल में विश्व संवाद केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। वह मंच की क्षेत्रीय बैठक में भाग लेने के लिए भोपाल आए हैं।
विदेशी वस्तुओं की होली जलेगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिन पहले ही काशी की आमसभा में स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया है। अब मंच भी आम लोगों को जागरूक करने के लिए नई रणनीति के साथ काम करेगा। देशभर में अभियान चलाया जाएगा। मंच भारत छोड़ो दिवस (नौ अगस्त)के संदर्भ में आठ और 10 अगस्त को प्रदेश भर में विदेशी वस्तुओं की होली जलाएगा।

साथ ही देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विश्व उद्यमिता दिवस 21 अगस्त से 21 सितंबर तक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन किया जाएगा। इसमें उन उद्यमियों को स्कूल-कालेजों में सम्मानित किया जाएगा जो खुद उद्योग स्थापित कर सफल रहे। इस अवसर पर मंच के क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते और प्रांत संयोजक श्रीकांत बुधोलिया उपस्थित थे।

कश्मीरी लाल ने कहा, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से अमेरिका अपनी 35 प्रतिशत आय अर्जित करता है, पर भारत आधा प्रतिशत भी नहीं। इस क्षेत्र में जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, कैट (कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स) और सीआईआई के साथ मिलकर स्वदेशी को बढ़ाने की रणनीति बनाई है। 'स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन' अभियान प्रारंभ किया गया है।

चीन से 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा

कश्मीरी लाल ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह विकसित देशों की नीति विकासशील देशों को खून चूसने की है। कच्चा माल लेकर बना हुआ सामान बेचते हैं। चीन से लगभग 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा चल रहा है। यहां के सस्ते और घटिया सामान हमारे बाजारों में आ रहे हैं। गलवान घाटी की घटना के बाद हमे सोचना चाहिए कि चीन के पास हमारे देश को धन क्यों जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पेप्सी कोला कंपनी प्रतिवर्ष 9096 करोड़ रुपये भारत से ले जाती है। कोलगेट 5757 करोड़ रुपये, नैस्ले 20 हजार 100 करोड़ रुपये, जानसन एंड जानसन 500 करोड़, डेल 1740 करोड़ रुपये एफडीआई के नाम से ले जाती है। नियमानुसार इन्हें रोक नहीं सकते, पर जीरो टेक्नोलॉजी वाली चीजों का उत्पादन बढ़ाकर हम बहुत आगे निकल सकते हैं।

Share
Tagged: featured special logo

Post navigation

Previous: AI क्रांति या तबाही? विशेषज्ञ बोले– आने वाले 5 सालों में 80 फीसदी नौकरियां जाएंगी
Next: रक्षाबंधन गिफ्ट: लाड़ली बहनों के खाते में इस दिन आएंगे ₹1500

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई

Admin9 hours ago9 hours ago 0

मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं

Admin9 hours ago9 hours ago 0

काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय

Admin9 hours ago9 hours ago 0

रेल मार्ग से दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क एक्सपोज

Admin9 hours ago9 hours ago 0

Recent Posts

  • राशिफल 7 अप्रैल 2026: मेष राशि वालों के लिए व्यस्त दिन, सिंह और मकर को मिलेगी मेहनत का असर
  • Iran-US Ceasefire: ईरान ने युद्धविराम और होर्मुज को बंद करने की शर्तों को नकारते हुए सीजफायर पर सवाल उठाए
  • क्या अगले दो दिन में US-ईरान में सीजफायर हो सकता है? ईरान ने प्रस्ताव भेजा
  • बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप, संदिग्ध बैग से मिले .303 और 9MM के दर्जनों कारतूस
  • यूपीपीएससी आरओ एआरओ मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम जारी, 419 उम्मीदवार सफल

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

About The Writ

Spreading & covering the news nationwide.

Started with the vision to spread the classified news over a web portal.

thewritofficial@gmail.com

Sundar Nagar Chowk, Sundar Nagar, Raipur (C.G.)

Top Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

Latest News

  • राशिफल 7 अप्रैल 2026: मेष राशि वालों के लिए व्यस्त दिन, सिंह और मकर को मिलेगी मेहनत का असर
  • Iran-US Ceasefire: ईरान ने युद्धविराम और होर्मुज को बंद करने की शर्तों को नकारते हुए सीजफायर पर सवाल उठाए
  • क्या अगले दो दिन में US-ईरान में सीजफायर हो सकता है? ईरान ने प्रस्ताव भेजा
  • बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप, संदिग्ध बैग से मिले .303 और 9MM के दर्जनों कारतूस
  • यूपीपीएससी आरओ एआरओ मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम जारी, 419 उम्मीदवार सफल

Usefull Links

www.thewrit.in

thewritofficial@gmail.com

@ 2025 All Right Reserved The Writ News Network