Headlines

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP का BJP पर वार, हरपाल चीमा बोले- छात्रों ने झुकाई सरकार

चंडीगढ़.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा, 'जब से देश में BJP सत्ता में आई है, पेपर लीक का सिलसिला लगातार चल रहा है। परीक्षा के पेपर बेचे जा रहे हैं और छात्रों का भविष्य दांव पर लगाए जा रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'हमारे बच्चों ने अपनी ताकत दिखाई है, चाहे दिल्ली में जंतर-मंतर पर हो, दूसरे राज्यों की राजधानियों में हो, या अलग-अलग डिपार्टमेंट के ऑफिस में जाकर हो। उन्होंने बड़े लेवल पर प्रोटेस्ट किया। इन प्रोटेस्ट के चलते धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।' हरपाल चीमा ने आगे कहा, 'बीजेपी ने कई दिनों तक इस आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन देश के युवा एकजुट रहे। आज देश के अहंकारी शासकों, अहंकारी भारतीय जनता पार्टी को झुकना पड़ा। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और मेरा मानना है कि यह हमारे छात्रों और देश के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी जीत है।'

युवाओं की भावनाओं का सम्मान: धर्मेंद्र प्रधान
बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार (25 जुलाई, 2026) को पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *