Headlines

चरित्र शंका को लेकर रीवा के बाजार में जमकर चले लात-घूंसे

रीवा
जिले के अतरैला बाजार में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो महिलाएं एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करती नजर आ रही है इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं थी बाद में खुद ही मामला शांत हो गया।

चरित्र शंका पर हुआ विवाद
सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाओं के बीच चरित्र शंका को लेकर पहले कहासुनी फिर गालीगलौच हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटनाक्रम के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *