Headlines

रक्सौल के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, जनकपुर-अयोध्या एक्सप्रेस से धार्मिक पर्यटन को

मोतिहारी
जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के बीच सीधी रेल सेवा की राह आसान हो गई है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 15595/15596 जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है।

इस महत्वपूर्ण साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती रक्सौल स्टेशन पर भी दिया गया है, जिससे चंपारण और सीमांचल के श्रद्धालुओं व यात्रियों को अयोध्या जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) राजेश कुमार द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच नई ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सेवा साप्ताहिक होगी।

रक्सौल समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, इस ट्रेन का ठहराव जयनगर, मधुबन, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम में निर्धारित किया गया है।

रक्सौल स्टेशन पर ठहराव मिलने से रक्सौल और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अयोध्या धाम की यात्रा अब सीधे और सुगम तरीके से संभव हो सकेगी।

साथ ही नेपाल के जनकपुर धाम से भारत के अयोध्या धाम को जोड़ने वाली यह ट्रेन धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई रफ्तार देगी।

यह रहेगा टाइम-टेबल
ट्रेन संख्या 15595 जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस जनकपुर धाम (नेपाल) से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 01:10 बजे प्रस्थान कर जयनगर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज (पावर चेंज) और गोरखपुर होते हुए रविवार सुबह 08:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 15596 अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से सोमवार शाम 05:50 बजे रवाना होकर गोरखपुर, नरकटियागंज और सीतामढ़ी के रास्ते मंगलवार दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम (नेपाल) पहुंचेगी।

बताया गया है कि इसी सप्ताह अध्योध्या से नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *