Headlines

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुरैना में किया BJP कार्यालय का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा मालिकाना हक

मुरैना

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुरैना पहुंच गए हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने वीआईपी बायपास रोड पर नवनिर्मित भाजपा संभागीय कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय में आयोजित पूजा-कथा कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूजा-कथा के बाद मुख्यमंत्री की पत्रकारवार्ता प्रस्तावित है। इसके बाद वे करुआ गांव पहुंचेंगे, जहां स्वामित्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को संपत्तियों की रजिस्ट्री वितरित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मुरैना में करीब ढाई घंटे रुकेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे भिंड के लिए रवाना होंगे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *