Headlines

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकार ने डॉ. अनिल कुमार गोयल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक का अस्थायी कार्यभार सौंपा है।

वहीं, डॉ. सिमी मल्होत्रा को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (एसबी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एक नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अनिल कुमार गोयल वर्तमान में अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य के पद पर कार्यरत हैं।

अगले हुकमों तक दी जिम्मेदारी
उन्हें अगले आदेश तक निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का अस्थायी चार्ज दिया गया है। इसी तरह डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सिमी मल्होत्रा को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (एसबी) का अस्थायी कार्यभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय लाभ के दी गई है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *