Headlines

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना.

लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के बाहर लगे शीशे को एक बार फिर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि इस तरह की यह तीसरी घटना है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और वाल्मीकि समाज व बहुजन समाज पार्टी के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जालंधर बाईपास चौक और आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और हालात पर नजर रख रहा है।

इस घटना की जानकारी एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर दी। उन्होंने लोगों को घटना के बारे में बताया। लगातार तीसरी बार प्रतिमा के बाहर लगे शीशे को निशाना बनाए जाने से समाज के लोगों में रोष है। फिलहाल शीशा तोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *