Headlines

Samsung W27 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले फोल्डेबल फोन की कीमत उड़ा देगी होश

Samsung ने हाल ही में फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया था, जिसका नाम Samsung Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 हैं. अब कंपनी ने चीन में Samsung W27 को पेश कर दिया है. चीन में बाकी फोल्ड वेरिएंट के साथ ही  Samsung W27 को भी सेल किया जाएगा.  

Samsung W27 को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि कंपनी ने इसको Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर तैयार किया है. जबकि कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 को लेकर अभी कोई वेरिएंट लॉन्च ना करने का फैसला लिया है.

Samsung W27 की लॉन्चिंग से कुछ दिन पहले ही जाने-माने टिप्स्टर Evan Blass और Ice Universe की तरफ से इमेज शेयर की जा चुकी है.

Samsung W27 के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung W27  में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 8 इंच का इनर डिस्प्ले मिलता है. यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

Samsung W27 का कैमरा
Samsung W27 में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ सेकेंडरी कैमरा और वह 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. इसमें 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया है. कवर और इनर डिस्प्ले पर 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Samsung W27 के अन्य फीचर्स
Samsung W27 का वजन 215 ग्राम है. Samsung W27 का लुक काफी अलग है. कंपनी ने गोल्ड असेंट्स के साथ रेड कलर और ब्लू पैनल के ऑप्शन में पेश किया है. इनके साथ ही केवलर मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस को भी मुफ्त में दिया जाएगा. साथ ही 45W का चार्जर दिया जाएगा.  

Samsung W27 की कीमत
Samsung W27 को कई स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. शुरुआती कीमत चीनी युआन 18999 (करीब 2,71,356 रुपये है. भारत में  Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है. जहां भारतीय वेरिएंट में 12GB RAM मिलती है, वहीं चीनी वेरिएंट में 16GB RAM मिलती है.

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *