Headlines

‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा

फिल्म रामायण' की स्टारकास्ट जल्द ही अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में नजर आने वाली है. शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे बिग बी के साथ मस्ती करते दिखाई देंगे. शो के मेकर्स ने इस खास एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है.

केबीसी में रामायण की टीम
प्रोमो में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे को अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. वो वहां रअपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' को प्रमोट करने KBC 18 के सेट पर पहुंचेंगे. पूरा एपिसोड दिवाली के माहौल में रंगा हुआ नजर आएगा. इसमें रणबीर अमिताभ बच्चन से उनकी बचपन की दिवाली से जुड़ी कोई याद पूछते हैं. रणबीर उनसे कहते हैं कि आपकी कोई दिवाली की याद है?

तो इस पर अमिताभ बच्चन अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा सुनाते हैं. बिग बी ने कहा- दिवाली की केवल यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए. अमिताभ की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. प्रोमो में साई पल्लवी और रणबीर का शॉक्ड रिएक्शन भी देखने लायक है.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं. रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में हैं. रावण का रोल कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार 'रॉकी भाई' यानी यश निभा रहे हैं. फिल्म रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है और इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा.

'रामायण: पार्ट 1' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिसे DNEG वाले नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. वो अपनी फिल्म को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने के लिए सोनी पिक्चर्स संग हाथ मिला चुके हैं, जिन्हें स्पाइडरमैन की फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *