Headlines

ऊर्जा मंत्री तोमर ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

सत्य की विजय का उत्सव धूमधाम से मनाए

भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विजयादशमी पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामकाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व हमें शिक्षा देता है कि असत्य और अधर्म चाहे कितना भी प्रबल क्यों न हो, धर्म और सत्य की विजय निश्चित है। विजयादशमी का पर्व हमें शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

मंत्री तोमर ने कहा कि भगवान श्रीराम के महान आदर्शों पर चलकर ही भारत राष्ट्र महान बन सकेगा और पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करेगा।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *