Headlines

दिल्ली के कोचिंग हब में CM रेखा गुप्ता का एक्शन, पिंक टॉयलेट बनेंगे; सफाई और पानी की गुणवत्ता पर निर्देश

नई दिल्ली
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की समस्याएं जानने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने  मुखर्जी नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह चाय की दुकान पर स्टूडेंट्स के बीच बैठीं और उनसे पढ़ाई, आवास, महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बातचीत की। स्टूडेंट्स ने मुफ्त लाइब्रेरी की कमी, पीजी के महंगे किराए, खराब सफाई व्यवस्था और पानी की क्वॉलिटी से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

फ्री लाइब्रेरी और सुरक्षा का मुद्दा उठा, सुनीं परेशानियां
सीएम ने लंबे समय से बंद पड़े शौचालय को पिंक टॉयलेट के रूप में विकसित करने और नए शौचालयों का निर्माण कराने को कहा। उन्होंने मुखर्जी नगर, नेहरू विहार और पास की कॉलोनियों की गलियों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

PG के किराए और पानी की गुणवत्ता पर भी चर्चा
मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट्स से उनके रहने के इंतजाम और रोजमर्रा की परेशानियों के बारे में जानकारी ली। स्टूडेंट्स ने बताया कि मुखर्जी नगर जैसे कोचिंग हब में PG का किराया काफी अधिक है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर आर्थिक दबाव पड़ता है। उन्होंने पढ़ाई के लिए मुफ्त लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत भी बताई। इसके अलावा, इलाके में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता जताई। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं पर ध्यान देने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
मुखर्जी नगर में बड़ी संख्या में छात्राएं भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आती हैं। ऐसे में महिला सुरक्षा, साफ-सफाई और सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता अहम मुद्दे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इलाके में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। बंद पड़े शौचालय को पिंक टॉयलेट के रूप में विकसित करने और नए शौचालय बनाने के निर्देश भी इसी दिशा में दिए गए। साथ ही, मुखर्जी नगर, नेहरू विहार और आसपास की कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।
भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी राहत, नागौर से सस्ता लिग्नाइट मिलने का रास्ता साफ

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *