Headlines

8वें वेतन आयोग से सैलरी बढ़ाने की तैयारी? 5% सालाना इंक्रीमेंट और फैमिली यूनिट 4.6 करने की मांग उठी

नई दिल्ली
8वें पे कमीशन के सामने जो एक मुद्दा सबसे अधिक बार उठाया गया है वह है फिटमेंट फैक्टर। बेंगलुरू मीटिंग में भी कुछ पेंशनर्स से जुड़े संगठनों ने आयोग के सामने 3.833 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की थी। वहीं, अन्य कुछ संगठनों ने अलग से अपनी डिमांड की है। इन संगठनों का कहना है कि अलग-अलग पे लेवल के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर तय किया जाए।

अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की डिमांड
इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने आयोग से अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की है। इस संगठन ने लेवल 1 के लिए 2.92 फिटमेंट फैक्टर की जहां डिमांड की है। तो वहीं लेवल 18 के लिए संगठन ने 4.38 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इसके पीछे की वजह से संगठन ने जिम्मेदारियों को बताया है। संगठन का कहना है कि एक फिटमेंट फैक्टर अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की जिम्मेदारी और ड्यूटी को जस्टीफाई नहीं कर पाता है।

किस लेवल के लिए संगठन ने कितना फिटमेंट फैक्टर मांगा
लेवल 1 से 3 के लिए – 2.92 फिटमेंट फैक्टर

लेवल 4 से 8 के लिए 3.50 फिटमेंट फैक्टर

लेवल 9 से 13 के लिए 3.80 फिटमेंट फैक्टर

लेवल 14 से 16 के लिए 4.09 फिटमेंट फैक्टर

लेवल 17 से 18 के लिए 4.38 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड IRTSA ने की है।

इस डिमांड के हिसाब से अगर देखें तो लेवल 1 के कर्मचारियों का कम से कम बेसिक पे 35400 रुपये हो जाएगा। वहीं, लेवल 18 के कर्मचारियों का बेसिक 2.25 लाख रुपये प्रति माह पहुंच जाएगा।

फैमिली यूनिट भी बढ़ाने की मांग
ग से 5 प्रतिशत के एनुअल इंक्रीमेंट की डिमांड की है। इस समय सालाना स्तर पर 3 प्रतिशत का एनुअल इंक्रीमेंट हो रहा है। इसके अलावा IRTSA ने फैमिली यूनिट को 4.6 करने की मांग की है। मौजूदा समय में 7वें पे कमीशन के दौरान फैमिली यूनिट 3 थी। वहीं, नए घर के खर्च को भी जोड़ने की मांग हुई है।

8वें पे कमीशन की अगली मीटिंग मुंबई में होगी। इसके पहले दिल्ली, लखनऊ, पुडुचेरी, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता में हो चुकी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *