Headlines

पंजाब में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पायलट-परगट की जोड़ी पर नजर; 5 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस अब संगठन को एकजुट कर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को जमीन पर उतारने की तैयारी में जुट गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का नया अभियान 8 अक्टूबर को अमृतसर से शुरू होगा।

दोनों नेता दिल्ली से पंजाब पहुंचेंगे। अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के साथ पार्टी के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। इस दौरान सचिन पायलट और परगट सिंह को छोड़कर पंजाब कांग्रेस के लगभग सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

दिल्ली में एक फ्रेम में नजर आए दिग्गज नेता
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मंगलवार को दिल्ली में उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और युवा नेतृत्व ने परगट सिंह से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने प्रदेश संगठन में एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। पूर्व मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत सिंह कांगड़, गुरकीरत सिंह कोटली समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने परगट सिंह से मुलाकात की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *