Headlines

मत्स्य पालन में जम्मू-कश्मीर की नई पहल का अवलोकन, PIO के नेतृत्व में मीडिया दल ने जाना विकास का सफर

भोपाल 

 पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के नेतृत्व में जम्मू यात्रा पर पहुंचे मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने आज जम्मू के बहू किले में स्थित एक्वेरियम-सह-जागरूकता केंद्र का दौरा किया। मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मसूद हुसैन ने मीडिया दल के सदस्यों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल को एक्वेरियम  के दूसरे चरण के काम के बारे में जानकारी देते हुए श्री मसूद ने बताया कि इस के तहत उत्तर भारत का पहला और देश का तीसरा मरीन एक्वेरियम; जम्मू एक्वेरियम में बनाया जा रहा है।
 इस नवंबर में शुरू होने वाले इस नए मरीन विंग में 98% पारदर्शिता वाला 50 mm का ऐक्रेलिक ग्लास, 4 लाख लीटर का मरीन वॉटर सिस्टम और समुद्री इकोसिस्टम को बनाए रखने के लिए 18,000 kg खास नमक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मत्स्य पालन क्षेत्र के व्यापक सेक्टर के बारे में जानकारी देते हुए, संयुक्त निदेशक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मछली पालन रोज़गार का एक बड़ा ज़रिया बनकर उभरा है। इसके तहत 28,000 मीट्रिक टन ट्राउट मछली के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही कमर्शियल ट्राउट उत्पादन और एंगलिंग टूरिज़्म के ज़रिए सालाना ₹10 करोड़ की कमाई का लक्ष्य भी तय किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *