Headlines

रायगढ़ चक्रधर समारोह में आज अमित साना की प्रस्तुति, दर्शकों को मिलेगा खास संगीत का अनुभव

रायपुर.

रायगढ़ में आज 41वें चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या सजेगी, जिसमें कथक, शास्त्रीय नृत्य और ओडिशा की पारंपरिक गोटीपुआ नृत्य शैली की प्रस्तुतियां होंगी.

शाम 4.45 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 10 सदस्यीय दल और पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की विशेष प्रस्तुति होगी. वहीं रात 9 बजे से इंडियन आइडल फेम अमित साना अपने 10 सदस्यीय संगीत दल के साथ सुरों की महफिल सजाएंगे, जिसके साथ 20 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या का समापन होगा.

आज भव्य पारणा महोत्सव
रायपुर. विमलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट एवं अद्भुत चातुर्मास समिति द्वारा गुरुवर्या साध्वी सिद्धांत ज्योतिश्री एवं साध्वीवृंदों की निश्रा में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत 20 सितंबर को गुरुवर्याश्री के 89वें वर्धमान ओली तप का भव्य पारणा महोत्सव आयोजित किया जाएगा. प्रातः 8 बजे पारणा कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा प्रातः 9:30 बजे से 108 जोड़ों द्वारा 20 स्थानक की भव्य पूजा होगी. रायपुर में पहली बार इतनी भव्य 20 स्थानक पूजा बिना किसी नकराना (शुल्क) के आयोजित की जा रही है. श्रद्धालुओं को केवल पूजा के वस्त्रों में आना होगा, शेष समस्त व्यवस्था ट्रस्ट एवं समिति द्वारा की जा रही है. इस पुनीत प्रसंग पर सुबह 8 बजे हीरसूरी भवन, अरिहंत हाईट से राजेश सिंघी भवन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *