Headlines

रायपुर में स्पा सेंटर पर छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर दो पर कार्रवाई

रायपुर.

राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पा सेंटर की जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया है। मामले में स्पा संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) 1956 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड की। जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्पा सेंटर में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक स्पा में काम करने वाली युवतियों ने पूछताछ के दौरान संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *