Headlines

सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’

कल यानी 28 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। ये त्यौहार भाई बहन के बीच प्यार, सम्मान और भावनाओं से जुड़ा है। आज के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर जीवनभर के लिए उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है। बॉलीवुड में भी रक्षाबंधन का सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से मनाया गया। स्टार्स ने अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। ऐसे में अब सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा का राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इन तस्वीरों को यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर अब तक की सबसे सेक्युलर चीज कहा। आइए जानते हैं क्यों?

भाई सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के बीच का बॉन्ड किसी से छिपा नहीं हैं। हाल ही में अर्पिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कई वीडियोज और फोटोज शेयर की हैं। इस वीडियो में अर्पिता अपने भाई सलमान खान की आरती करने के बाद उन्हें राखी बांध रही हैं। इस पल दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राखी बांधने के बाद सलमान, अर्पिता को गले लगाकर उन्हें प्यार करते नजर आ रहे हैं।

लुक ने जीता दिल
इस वीडियो में सलमान खान रेड टी-शर्ट के साथ सिर पर ब्लैक कलर का हैट लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं, अर्पिता ने सिंपल सा सूट कैरी किया है। इस लुक में अर्पिता बेहद प्यारी लग रही हैं।

दीवार पर लगी तस्वीर ने किया हैरान
समलान खान और अर्पिता के इस वीडियो में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज ने लोगों ने ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो था दीवार पर लगी कुछ तस्वीरों ने। दीवार पर ईसा मसीह की बड़ी सी पेंटिंग। इसमें मशहूर 'द लास्ट सपर' की झलक थी। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर अब तक की सबसे सेक्युलर चीज कहा।

फैंस ने सलमान खान को किया सपोर्ट
ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'यह 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सब हैं भाई-भाई' वाली बात का सबसे अच्छा उदाहरण है।' एक दूसरा यूजर लिखा, 'भाई सेक्युलर हैं।' एक कमेंट में लिखा था, 'बैकग्राउंड में 'द लास्ट सपर' पेंटिंग, ओह माय गॉड।' एक ने लिखा, 'सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स।' एक यूजर लिखता है, 'वह हमेशा से ही खुलकर सेक्युलर विचार रखने वाले व्यक्ति रहे हैं, आप हर धर्म के प्रति उनके सम्मान पर शक नहीं कर सकते, और यह बात साफ दिखती भी है।'

लोगों ने कहा सेक्युलर
वहीं, दूसरी तरफ कई यूजर्स ने कमेंट कर सेक्युलर कहा है। एक ने कमेंट कर लिखा, 'सच कहूं तो मजाक से हटकर, यह वीडियो असल में भारत की सही तस्वीर दिखाता है lol।' एक दूसरा लिखता है, 'अर्पिता+सलमान+जीसस, माहौल काफी सेक्युलर है।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *