बुनकरों से सीधा संवाद करेंगे CM साय, मंत्री टंकराम के साथ सम्मेलन में सुनेंगे समस्याएं

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होंगे. वे ग्रामोद्योग विभाग की ओर से आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (डीडीयू) ऑडिटोरियम में आयोजित होगा.

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य समारोह
रायपुर.
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का शुभारंभ करेंगे. साथ ही इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, बुनकर डायरेक्टरी और टाई-डाई पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी करेंगे. कार्यक्रम में 935 मेधावी विद्यार्थियों को 81.83 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं 17 वरिष्ठ बुनकरों को सम्मान राशि, 8 उत्कृष्ट बुनकरों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार, 49 बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता तथा 5 बुनकर समितियों को भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जाएगी. इसके अलावा 85 बुनकरों को उन्नत उपकरण, रेशम कृषकों को आर्थिक सहायता, हस्तशिल्पियों को टूल-किट और जशपुर के गोरिया गांव में ग्लेजिंग यूनिट के लिए 2.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी जाएगी.

भाजपा सहयोग केंद्र में आज मंत्री टंकराम सुनेंगे समस्याएं
रायपुर. भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज इस बार के सहयोग केंद्र अंतिम दिन है. शुक्रवार को सहयोग केंद्र में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहेंगे. जहां वह जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *