नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट

भोपाल 

जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के बोधी परियोजना कार्यालय में विभाग में नवनियुक्त 81 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता  विनोद देवड़ा, बोधी परियोजना के मुख्य अभियंता  आर.आर. मीना, अधीक्षण यंत्री  आशीष महाजन उपस्थित थे।

मंत्री  सिलावट ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। मंत्री  सिलावट ने कहा कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा, लग्न एवं समर्पण भावना के साथ कार्य करते हुए जल संसाधन विभाग को सफलता के शीर्ष पर ले जाने में अपना पूरा-पूरा योगदान दें।

उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत गत वर्षों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियाँ हुई हैँ। वर्ष 2020 से अभी तक कुल 1305 कर्मचारियों को नियुक्तियाँ प्रदान की गई है, जिनमें 952 कर्मचारियों को नवीन नियुक्तियाँ एवं 353 कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्तियाँ प्रदान की गई हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *