Headlines

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक बर्णवाल को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

भोपाल

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल (1991 बैच) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में 22 जुलाई 2026 को मंत्रालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अशोक बर्णवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब उन्हें अगले आदेश तक स्थानापन्न रूप से मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी की गई है। आदेश पर प्रमुख सचिव (कार्मिक) एम. सेल्वेन्द्रन के हस्ताक्षर हैं।

आदेश की प्रतिलिपि केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। वहीं, वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन (1989 बैच) सहित संबंधित अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। अशोक बर्णवाल अब प्रदेश के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी के रूप में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *