जदयू में शामिल हुए प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार, प्रदेश महासचिव की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ

जदयू में शामिल हुए प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार, प्रदेश महासचिव की मिली जिम्मेदारी

जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए आज प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, भारत रक्षा दल के संरक्षक एवं किसान यूनियन के पूर्व प्रदेश सचिव  आशीष कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  अनूप सिंह पटेल ने उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया।
18 जुलाई को लखनऊ में संपन्न हुई जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश कार्यकारिणी की सफल बैठक के उपरांत पार्टी ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में  आशीष कुमार का पार्टी में शामिल होना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष  अनूप सिंह पटेल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि  आशीष कुमार अपने लंबे सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को देंगे तथा जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष आदरणीय  नीतीश कुमार के विचारों, नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर  प्रदेश महासचिव  हरिशंकर पटेल , प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक तथा जदयू लखनऊ के जिलाध्यक्ष  मनीष वास्तव ने  आशीष कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी में आने से विशेष रूप से लखनऊ मंडल में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *