Headlines

दुर्ग: धान खरीदी में अनियमितता उजागर, समिति प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध

दुर्ग.

सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी में बड़ी अनियमितता सामने आई है। भौतिक सत्यापन के दौरान 116.11 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर अंडा पुलिस ने समिति के प्रबंधक, प्राधिकृत अधिकारी सहित के खिलाफ धारा 316 (5),3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त जांच टीम ने 8 जुलाई 2026 को सेवा सहकारी समिति निकुम और उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन किया था जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले 116.11 क्विंटल धान कम पाया गया था। धान की कमी की कीमत करीब 3 लाख 59 हजार 941 रुपये आंकी गई है। इस मामले में समिति प्रबंधक घनश्याम बेलचंदन, प्राधिकृत अधिकारी भैयालाल साहू एवं अन्य कर्मचारियों पर धानके गबन का आरोप लगाया गया है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंडा शाखा के प्रबंधक रविकांत जगदल्ले ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर अंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में जांच रिपोर्ट और संबंधित विभागों के पत्रों का हवाला देते हुए दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *