Headlines

Punjab News: PM मोदी के आगमन से पहले जालंधर तैयार, रवनीत बिट्टू ने तैयारियों की समीक्षा की

जालंधर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी के चलते रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज कैंट स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में शामिल होने और अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान रेलवे बोर्ड के अधिकारी और बीजेपी नेतृत्व ने स्टेशन पर उन्हें फूल भेंट करके स्वागत किया।

दरअसल, कैंट स्टेशन का निर्माण 98.89 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होने वाला है और अभी इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। रवनीत बिट्टू ने कहा कि रेलवे इस उद्घाटन की तैयारी कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री को हर देश अवार्ड देकर सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लीडरशीप कुछ दिनों तक यहां पर रहेंगी। 17 तारीख तक पार्टी और प्रशासन द्वारा पंजाब के लिए तैयारियां की जा रही है। पंजाब दौरे को लेकर लोगों में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

रवनीत बिट्टू ने आगे कहा कि बड़े कामों में कमियां रह जाती है और उनकी कोशिशें है कि कमियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि 100 साल से अधिक 1500 रेलवे स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन को भी 100 साल हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, 17 तारीख तक जितने भी स्टेशन तैयार होंगे उन सभी रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। वहीं पीएम मोदी के के दौरे को लेकर रवनीत बिट्टू ने स्पष्ट किया कि पीएम जालंधर दौरे पर आएंगे और स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, लेकिन तारीख में जरूर बदलाव हो सकता है। उद्घाटन की तारीख को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकते।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *