Headlines

अनुष्का यादव का बड़ा दावा और तेजप्रताप का साफ इनकार, बोले—‘दोनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं’

पटना
कुछ वक्त पहले तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। अनुष्का यादव और तेजप्रताप यादव के बीच लव अफेयर की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया था। इतना ही नहीं तस्वीर वायरल होने के बाद लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

अब सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वो मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया है। इधर तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव और बेटी दोनों से ही पल्ला झाड़ लिया है। उल्टे तेजप्रताप यादव ने यह कहा है कि अनुष्का यादव और आकाश भाटी के बीच क्या संबंध है, इसका पता लगाया जा।
 
बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने पहले गलत तरीके से उनके नाम को एक महिला से जोड़ा था और अब वे दावा कर रहे हैं कि महिला ने उनके बच्चे को जन्म दिया है। तेजप्रताप यादव ने रविवार को कहा, ‘सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों से मैं बहुत परेशान हूं कि जिस महिला से मेरा नाम कुछ महीने पहले गलत तरीके से जोड़ा गया था, जिसके कारण मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उसने मेरे बच्चे को जन्म दिया है।’

तेजप्रताप ने कहा, ''मैं अपने विरोधियों से विनती करता हूं कि मुझे शांति से जीने दें। मैं उस व्यक्ति को जानता हूं जिसके साथ वह महिला रिश्ते में है और जो, मेरा मानना ​​है, बच्चे का पिता है। वे मेरा नाम घसीटकर मुझे मानसिक पीड़ा पहुंचा रहे हैं।''

तेजप्रताप यादव ने 5 जयचंदों के नाम गिनाए
तेजप्रताप यादव ने राज्यसभा सदस्य और विधान परिषद के एक सदस्य को 'जयचंद' करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात की। तेज प्रताप की उनके फेसबुक पेज पर एक महिला के साथ तस्वीर साझा हुई थी जिसके बाद उनके पिता लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा, ''जिन जयचंदों की मैं बात कर रहा हूं, उनके बारे में कुछ रहस्य बना हुआ है। उनके नाम मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह है।''

उन्होंने दावा किया था कि सोशल मीडिया पर जारी की गयी पोस्ट पांच 'जयचंदों' द्वारा उनके फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर किया गया था। उक्त पोस्ट में कथित तौर पर तेज प्रताप की ओर से कहा था कि वह महिला के साथ 12 साल से रिश्ते में हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *