5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

नई दिल्ली
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई में IPL 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। सोमवार को मुंबई में आधिकारिक प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने फिटनेस, एजिलिटी ड्रिल्स और स्किल सेशन पूरे किए। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने सोमवार को 28 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिये अभ्यास शुरू कर दिया। पहले सत्र के दौरान मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने मैदान पर मौजूद रहे। उनके साथ गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा, फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के साथ-साथ पूरी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और फिजियोथेरेपी सहयोगी टीमें भी मौजूद रहीं। हालांकि टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या अभी तक टीम से जुड़े नहीं हैं।

अभ्यास के लिये पहुंचने वाले पहले समूह में शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय, अल्लाह गजांफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्वनी कुमार शामिल थे । रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या आने वाले दिनों में शिविर में जुड़ेंगे। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा ,'' सत्र के पूर्व शिविर में पहला दिन हमेशा खास होता है । खिलाड़ी आते हैं, ऊर्जा का संचार होता है और अच्छे प्रदर्शन पर जोर रहता है । हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ काफी समय से जुड़े खिलाड़ी और कुछ नये चेहरे भी हैं ।''

मुंबई इंडियंस को पहला मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलना है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे तेज और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। जियो स्टार के एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने कहा, “तर्क के हिसाब से, अगर आप अनफिट हैं, तो आपको पूरा मैच खेलना चाहिए, न कि सब्स्टिट्यूट होना चाहिए। खासकर तब, जब आप दूसरी पारी में बैटिंग कर रहे हों; आपको 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर मैदान पर नहीं उतरना चाहिए। एक ओपनर को डगआउट में बैठकर 20 ओवर का मैच देखने की आदत नहीं होती। ओपनिंग बैट्समैन मैदान पर रहने, उसी हिसाब से तैयारी करने और फिर तुरंत एक्शन में आने के आदी होते हैं। रोहित शर्मा इस समय सबसे फ़िट, सबसे तेज और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं; इसलिए उन्हें पूरे 40 ओवर मैदान पर रहना चाहिए। असल में, इसी तरह मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा का पूरा फायदा उठा पाएगी।”

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस टीम:
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफ़नज़ार, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *