योगी सरकार द्वारा कॉरिडोर के विकास, साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं की सुविधा में बड़ा सुधार
लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिल रहा है। इसका स्पष्ट उदाहरण काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या है। मार्च में यहां करीब 65 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह न केवल प्रदेश में बढ़ती आस्था…
