कलेक्ट्रेट में फंदे से झूलता मिला ई-रिक्शा चालक, वजह की पड़ताल जारी
दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (45) के रूप में हुई है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, शव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर में मिला. पुलिस ने…
