जनजातीय संग्रहालय में होगा निदा फाजली को समर्पित याद ए रफ्तगाँ
भोपाल मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिसर और संस्कृति विभाग द्वारा प्रख्यात शायर पदमश्री निदा फाजली को समर्पित याद ए रफ्तगाँ संगोष्ठी का 29 जुलाई को सायं 5:30 बजे जनजातीय संग्रहालय श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजन होगा। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।…
