Headlines

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब.

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर बुधवार दोपहर सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अमृतसर जिले के एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव धरड़ और आसपास के चार से पांच अन्य गांवों की करीब 50 लोगों की संगत सोमवार, 23 नवंबर को हरियाणा के करनाल स्थित सत करतार गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व मनाने के लिए गई थी। इस जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। बुधवार, 25 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे सभी श्रद्धालु एक निजी बस में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *